Home » Post » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिन का मध्य प्रदेश दौरा कल से

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिन का मध्य प्रदेश दौरा कल से

by CIN News Network
0 comment 88 views

शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के बाद भोपाल में होंगे कार्यक्रम

भोपाल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 15 नवंबर को शहडोल जिले में आयोजित होने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस में शिरकत करने के बाद 16 नवंबर को भोपाल में आएंगी। यहां भी उनका महिला स्व सहायता समूह में शामिल होने का प्रोग्राम है।

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया था।
इस बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंगलवार को मध्य प्रदेश में जनजातीय समुदाय के हित में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों के लिए विस्तार) अधिनियम (पेसा) भी आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा। सरकार ने पेसा अधिनियम-1996 ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी के साथ जनजातीय आबादी के शोषण को रोकने के लिए तैयार किया गया था। यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में, विशेष रूप से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए ग्राम सभाओं को विशेष अधिकार देता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिनियम के तहत नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे राज्य में 15 नवंबर को लागू किया जाएगा।
शिवराज सिंह ने कहा, शहडोल जिले के लालपुर गांव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लालपुर गांव में राष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें  कलेक्टर ने घाटों का भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.