Home » Post » मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2022 में ,कहीं अपने क्षेत्र से हारी भाजपा तो कही कांग्रेस अपने गढ़ में फेल

मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2022 में ,कहीं अपने क्षेत्र से हारी भाजपा तो कही कांग्रेस अपने गढ़ में फेल

by CIN News Network
0 comment 126 views
मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2022 में ,कहीं अपने क्षेत्र से हारी भाजपा तो कही कांग्रेस अपने गढ़ में फेल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नगरीय निकाय चुनाव 2022 के परिणामों में कही न कही सबको चौका दिया है,मध्यप्रदेश में ‘शहर सरकार’ की तस्वीर साफ हो गई है। पहले चरण के सभी 11 नगर निगमों के नतीजे आ गए हैं। 7 नगर निगम में बीजेपी के मेयर कैंडिडेट जीते हैं, वहीं 3 नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी और एक नगर निगम में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई हैं। प्रदेश में इंदौर नगर निगम में बीजेपी के मेयर कैंडिडेट पुष्यमित्र भार्गव को 1,33,992 वोट से सबसे बड़ी जीत मिली है। भोपाल में बीजेपी की मालती राय 98,845 वोटों से जीत गई है। दो पार्षद चुनाव हारीं मालती ने कांग्रेस की पूर्व महापौर विभा पटेल को हराया है।
ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार 28,805 वोटों से जीतीं हैं। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह ने बीजेपी के डॉ. जितेंद्र जामदार को 44,339 वोटों से शिकस्त दी है। लेकिन, ग्वालियर और जबलपुर में परिषद भाजपा की है। वहीं सिंगरौली में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। यहां आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल 9354 वोटों से जीतीं है। उज्जैन में कांग्रेस के महेश परमार बीजेपी के मुकेश टटवाल से सिर्फ 736 वोट से हार गए। जबकि बुरहानपुर में बीजेपी की माधुरी पटेल ने कांग्रेस की शहनाज अंसारी को महज 542 वोटों से हराया। छिंदवाड़ा में कांग्रेस कैंडिडेट विक्रम अहाके जीते।
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को भले ही बढ़त मिली हो, लेकिन कई दिग्गजों के क्षेत्र में उसे हार का सामना करना पड़ा। खासतौर पर ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रदेश के मंत्री भारत सिंह कुशवाह की मौजूदगी भाजपा प्रत्याशी को मिले वोटों में नजर नहीं आई। माया सिंह, जयभान सिंह पवैया और अनूप मिश्रा भी कम ही सक्रिय दिखे।
कांग्रेस का भी यही हाल रहा। इंदौर में महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला से बड़े नेता दूरी बनाए रहे। यहां राऊ विधानसभा में वे 30 हजार वोटों से पीछे रहे। अश्विन जोशी, सत्यनारायण पटेल और गोलू अग्निहोत्री के क्षेत्र में भी शुक्ला हारे। सज्जन वर्मा अपने घर में भी कांग्रेस को नहीं जिता पाए। भोपाल में महापौर टिकट दिग्विजय सिंह ने दिलाया था, यहां तीनों कांग्रेस विधायक एकजुट नहीं थे।
खंडवा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सिर्फ कमलनाथ के दौरे के दौरान ही एक बार मंच पर पहुंचे थे। फिर महापौर प्रत्याशी आशा मिश्रा के साथ नहीं दिखाई दिए। सतना पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का क्षेत्र है। यहां से सिद्धार्थ कुशवाह हार गए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के क्षेत्र नरसिंहपुर में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
यही स्थिति वरिष्ठ सांसद राकेश सिंह की भी रही। जबलपुर नगर निगम 23 साल से भाजपा के हाथ में था, लेकिन इस बार कांग्रेस के खाते में चला गया। यह भी तब हुआ, जब सीनियर नेताओं की वह कर्मस्थली है। राकेश सिंह लगातार सांसद चुने गए, पर महापौर नहीं जिता पाए। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई और शरद जैन भी असर नहीं दिखा पाए। जबलपुर और ग्वालियर में तो भाजपा को नए सिरे से एकजुटता दिखानी ही होगी, ग्वालियर के नतीजों से भाजपा में मुरैना नगर निगम को लेकर भी संशय की स्थिति बन गई है।नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को भले ही बढ़त मिली हो, लेकिन कई दिग्गजों के क्षेत्र में उसे हार का सामना करना पड़ा। खासतौर पर ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रदेश के मंत्री भारत सिंह कुशवाह की मौजूदगी भाजपा प्रत्याशी को मिले वोटों में नजर नहीं आई। माया सिंह, जयभान सिंह पवैया और अनूप मिश्रा भी कम ही सक्रिय दिखे।
नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये जीत शिवराज सरकार में जनता के अटूट भरोसे का प्रतीक है। पीएम मोदी ने विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें  मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री

इस प्रकार रही मध्यप्रदेश में परिणाम

 

 

नगर निगम भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी क्या स्थिति
भोपाल मालती राय विभा पटेल भाजपा की जीत
इंदौर पुष्यमित्र भार्गव (593852 वोट मिले) संजय शुक्ला (459860 वोट मिले) भाजपा की जीत
ग्वालियर सुमन शर्मा (206349 वोट मिले) शोभा सिकरवार (235154 वोट मिले) कांग्रेस की जीत
जबलपुर डॉ. जितेंद्र जामदार (248853 वोट मिले) जगत बहादुर सिंह (293192 वोट मिले) कांग्रेस की जीत
खंडवा अमृता यादव (51925 वोट मिले) आशा मिश्रा (32160 वोट मिले) भाजपा की जीत
बुरहानपुर माधुरी पटेल (52823 वोट मिले) शहनाज अंसारी (52281 वोट मिले) भाजपा की जीत
छिंदवाड़ा अनंत धुर्वे (60577 वोट मिले) विक्रम अहाके (64363 वोट मिले) कांग्रेस की जीत
उज्जैन मुकेश टटवाल (134094 वोट मिले) महेश परमार (133358 वोट मिले) भाजपा की जीत
सागर संगीता तिवारी (70653 वोट मिले) निधि जैन (57939 वोट मिले) भाजपा की जीत
सिंगरौली चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा (25233 वोट मिले) अरविंद चंदेल AAP की रानी अग्रवाल की जीत (34585 वोट मिले)
सतना योगेश ताम्रकार (63292 वोट मिले) सिद्धार्थ कुशवाहा (38376 वोट मिले) भाजपा की जीत

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.