मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में मंगलवार सुबह पिपरिया स्टेट हाईवे पर कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक यात्री की मौत भी हो गई। हादसे में बस के एक साइड का हिस्सा चकनाचूर हो गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह 6 बजे घने कोहरे के चलते हुई। बस उज्जैन से बालाघाट जा रही थी। सुबह करीब 6.15 बजे उज्जैन से बालाघाट जा रही यात्री बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। शोभापुर के पास ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ। हादसे में बस में बैठे करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों के घायल हो गये हैं। जिसमें से एक यात्री की पिपरिया अस्पताल में मौत हुई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। एसडीओपी मदनमोहन समर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस उज्जैन से बालाघाट जा रही थी। सुबह करीब सवा छह बजे शोभापुर के पास बस एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में करीब 30 से 35 लोग बैठे थे। करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल हैं जिन्हें पिपरिया, सोहागपुर ले जाया गया। एक यात्री की पिपरिया अस्पताल में मौत हुई है।