Home » Post » नई वंदे भारत ने बुलेट ट्रेन का रिकॉड़ तोड़ा

नई वंदे भारत ने बुलेट ट्रेन का रिकॉड़ तोड़ा

by CIN News Network
0 comment 188 views
नई वंदे भारत ने बुलेट ट्रेन का रिकॉड़ तोड़ा

देश की पहली सेमी हाई स्पीड और नई वंदे भारत ट्रेन ने टेस्ट रन के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया है। इस ट्रेन ने 52 सेकंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जिससे इसने बुलेट ट्रेनों को पीछे छोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। जिसे अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलाया जाएगा।आपको बता दें इसने बुलेट ट्रेनों को पीछे छोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। जिसे अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलाया जाएगा।वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरी टेस्टिंग गुरुवार को हुई। इसने 52 सेकेंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का टाइम लेती है। नई ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि पुरानी वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।नई वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार को अहमदाबाद-मुंबई के बीच ट्रायल किया गया। यह ट्रेन अहमदाबाद से सूरत मात्र 2 घंटे 32 मिनट में पहुंच गई, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस को तीन घंटे लग जाते हैं। अहमदाबाद से सुबह 7.06 बजे रवाना हुई और सूरत स्टेशन पर सुबह 9.38 बजे पहुंची। यहां से बिन रुके मुंबई सेंट्रल दोपहर 12.16 बजे पहुंच गई। ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई के बीच 492 किमी तय करने में मात्र 5 घंटे 10 मिनट का वक्त लगा, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल पहुंचने में कुल 6 घंटे 20 मिनट का वक्त लेती है,रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की नई डिजाइन में फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम है, जो 99% कीटाणुओं और वायरस को मार सकती है। वंदे भारत ट्रेन में प्लेन जैसी खूबियां हैं। एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पेंट्री और वॉशरूम इस ट्रेन में सब कुछ है। वंदे भारत पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।

यह भी पढ़ें  अम्बानी के बाद अडाणी भी टेलीकॉम सेक्टर में

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.