एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 39 वर्षीय मनोवैज्ञानिक अन्ना रायमारेंको ने महिलाओं के लिए अपने सैनिकों का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि इस चैनल के 4000 से अधिक सबस्क्राइबर्स हैं। बताया गया कि इस चैनल में रोज 100 कामुक तस्वीरें और वीडियोज अपलोड किए जाते हैं। कीव निवासी अन्ना ने कहा कि उनका यह प्रयास एक ऐसे राष्ट्र में कामुकता और प्रेम वापस ला रहा है, जो 6 महीने पहले पुतिन के आक्रमण के बाद से दोनों के लिए भूखे हैं, दरअसल रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 168 दिन हो गए हैं। दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने के लिए कई देश सामने आए, लेकिन ये युद्ध इसी तरह चलता रहा। कोई नहीं जनता की ये युद्ध अब और कितने दिनों तक ऐसे ही चलता रहेगा। लगातार युद्ध चलते की वजह से दोनों देशों की सेनाएं निराश और हताश हो गई हैं। इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन की महिलाएं यूक्रेन की सेना में जोश जगाए रखने के लिए रोज उन्हें सेक्सी और कामुक तस्वीरें भेज रही हैं। उनका कहना है कि महिलाओं की सेक्सी तस्वीरें देखते रहने से सेना के जवानों में पुतिन की सेना से जितने की प्रेरणा मिलती रहेगी,इतना ही नहीं टिम नाम के एक सैनिक ने दावा किया कि उसे अपने गृह जीवन की तस्वीरें देखने में मज़ा आता है। उन्होंने कहा, “जब मैं इस चैनल को खोलता हूं, तो मैं घर जाने का सपना देख सकता हूं। वहां कोई मेरा इंतजार कर रहा है।”
यूक्रेन की राजधानी कीव के एक युवक का कहना है कि लड़कियों की कामुक तस्वीरें देखकर सैनिक बेहद जोश में आ जाते हैं। कीव के वासी अन्ना ने बताया कि -मेरे एक सैनिक मित्र ने मजाक किया था-लड़कियां अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर सैनिकों का समर्थन क्यों नहीं करतीं, यह वास्तव में उन्हें प्रोत्साहित करेगा। अन्ना ने कहा-मैंने रिप्लाई किया-वाह! यह तो एक अच्छा आइडिया है,
इसके बाद अन्ना ने महिलाओं के लिए अपने सैनिकों का सपोर्ट करने टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया है। उन्होंने अपने सैनिकों के लिए किटेन्स उपनाम दिया है। चैनल पर सभी आकार-प्रकार की तस्वीरें शेयर की जाती हैं, लेकिन पोर्नोग्राफी को प्रमोट नहीं किया जाता है। अन्ना के साथ उनकी दोस्त डारिया पावलोव्स्का भी जुड़ी हैं।