देश के हर राज्य हर ज़िले में हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी जोरो से चल रही है और इसे लेकर भारतीय कोस्ट गार्ड ने भी समुद्र में अंडर वाटर तिरंगा फहराया। इसका मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। गहरे पानी में कुछ डाइवर तिरंगे को लेकर फहराए। कोस्ट गार्ड का कहना है कि इसका मकसद है कि आम जन के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान के साथ देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत को पैदा की जाए आपको बता दें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75वे वर्ष को चिह्नित करने के लिए 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है,केंद्र ने पूरे भारत में तिरंगों की आपूर्ति करने के लिए कई कदम उठाए हैं। देश के सभी डाकघर 1 अगस्त से झंडे बेचना शुरू कर देंगे,भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को भी GeM पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। झंडे की आपूर्ति की प्रक्रिया के लिए केंद्र ने कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों और स्वयं सहायता समूहों के साथ भी टाइड अप किया है। संस्कृति मंत्रालय ने https://harghartirang.com/ वेबसाइट लांच की है, जिससे ध्वजारोहण के अलावा इस अभियान में वर्चुअली भी भाग ले सकते हैं। यहां तिरंगा लगा सकते हैं। साथ ही अपनी देशभक्ति दिखाने के लिए तिरंगे के साथ सेल्फी’ भी पोस्ट कर सकते हैं।