Home » Post » शादी का ये अनोखा कॉन्ट्रैक्ट देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे

शादी का ये अनोखा कॉन्ट्रैक्ट देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे

by CIN News Network
0 comment 104 views

हर कोई अपनी शादी को काफी स्पेशल बनाना चाहता है, और अक्सर सोशल मीडिया पर आपने दूल्हा-दुल्हन की मस्ती से जुड़े कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो  दिखाने जा रहे हैं, वह ज़रा हटके है। इस वीडियो में एक दुल्हन शादी की स्टेज पर अपने दूल्हे से कुछ ऐसा करवाया, जिसे देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार भी हैरान रह गए। यहां तक कि दूल्हे के दोस्त और दुल्हन की सहेलियों को भी भरोसा नहीं हुआ कि दुल्हन ऐसा काम करवा सकती है। वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है
दरअसल, अपनी शादी के मौके पर दुल्हन अपने दूल्हे से ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाती है, जिसमें लिखी कंडीशन्स को देखकर दूल्हे का मुंह उतर जाता है। दुल्हन की शर्तें देखकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं। आप भी कॉन्ट्रैक्ट में दुल्हन की शर्तों को पढ़कर हैरान रह जाएंगे। सबसे मजेदार बात यह है कि दुल्हन ने यह कॉन्ट्रैक्ट तब साइन करवाया जब वरमाला हो चुका था। देखें वीडियो इस कॉन्ट्रैक्ट में दुल्हन ने दूल्हे के आगे अपनी डिमांड्स रखी हैं। ये एक कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर लिखी गई थीं। दूल्हे के सामने दुल्हन की बात मानने के अलावा और कोई चारा नहीं था। दुल्हन ने दूल्हे के सामने 8 शर्तें रखीं। अगर आप इन शर्तों को जान पाएंगे तो आप दुल्हन को बहुत ही शातिर दिमाग की महिला कहेंगे। इसके साथ ही आपको दुल्हन का अंदाज क्यूट भी लगेगा। वीडियो देखकर आपको दूल्हे की हालत पर तरस आ जाएगा। आप देख सकते हैं कि शादी में पहुंचे लोग भी दूल्हे की हालत पर हंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, दुल्हन ने अपनी शर्तों में कहा ही कुछ ऐसा है कि दूल्हे को महीने में सिर्फ एक बार ही पिज्जा खाने की अनुमति है और वह भी सिर्फ एक,इसके अलावा हमेशा घर के खाने के लिए हां कहना है। सबसे चौंकाने वाली शर्त है हर दिन साड़ी पहनना। इसके अलावा दूल्हा सिर्फ दुल्हन के साथ ही लेट नाइट पार्टी पर जा सकता है। वहीं रोजाना जिम, रविवार को ब्रेकफास्ट बनाना, सारी पार्टियों में दुल्हन की अच्छी फोटो खींचना और प्रत्येक 15 दिन में शॉपिंग पर लेकर जाना अनिवार्य है। आपको बता दे इस वीडियो को wedlock_photography_as नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल क्यूट सी शातिर दिमाग एर्स दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है ।

यह भी पढ़ें  सम्मान निधि की 12वी क़िस्त आज, PM मोदी ने किसानों के खातों में 2-2 हजार रु.

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.