Home » Post » मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2022 का पहला चरण, मतदाताओं में उत्साह

मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2022 का पहला चरण, मतदाताओं में उत्साह

by CIN News Network
0 comment 171 views

मध्यप्रदेश में नगर सरकार चुनने के लिए आज पहले चरण में 11 निगमों में वोटिंग हो रही है। इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, बुरहानपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना शामिल हैं। प्रदेशभर में सुबह 11 बजे तक 34% मतदान हो चुका है। इंदौर में पहले दो घंटे में 25% मतदान हो चुका है। सुबह 9 बजे तक भोपाल में सिर्फ 6.44% मतदान हुआ। 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।
आपको बता दे नतीजे 17 जुलाई को आएंगे। 11 नगर निगम के लिए महापौर पद के लिए 101 उम्मीदवार मैदान में हैं।
राजधानी भोपाल में 17 लाख वोटर नई ‘शहर सरकार’ चुन रहे हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। अधिकांश वार्डों में कई वोटरों के पोलिंग बूथ बदल गए। इससे मतदाता पिछले 4 घंटे से परेशान हो रहे हैं। इससे पहले हबीबिया स्कूल में EVM खराब हो गई। गैस राहत अस्पताल समेत कई बूथ पर ऐसा ही हुआ। इस कारण 1 घंटा तक वोटिंग देरी से हुई, सुबह 11 बजे तक शहर में एवरेज 15% तक वोटिंग हो चुकी हैवही कुछ जगह 25 से 30% तक वोट डाले जा चुके हैं।
इंदौर में मेयर और पार्षद पद के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई। चुनावी माहौल में कई रंग देखने को मिले। चंदन नगर में विवाद की सूचना के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही मेयर प्रत्याशी मौके पर पहुंचे। यहां आमना सामना हुआ तो दोनों ने हाथ मिलाया और जमकर मस्ती की।
जबलपुर में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया हैं। इस दौरान जिले के पांच नगरीय निकायों में वोट डाले जा रहे हैं। प्रथम चरण में करीब साढे दस लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी इलैयाराजा टी के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव का मतदान ईवीएम से कराया जा रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। जो शाम 5 बजे तक चलती रहेगी। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता लाइन में खड़े नजर आये। नगर निगम जबलपुर के वार्ड क्रमांक 14 के मतदान केंद्र क्रमांक 232 में 90 वर्षीय विकलांग श्री बालकृष्ण ने मतदान किया।
ग्वालियर में नगर सरकार चुनने सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो चुका है, करीब 8 साल बाद हो रहे नगर निगम ग्वालियर के चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। लेकिन सुबह 8.30 बजे 34 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के चलते लोगों की संख्या बहुत कम है। पर दोपहर तक यह संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है। सुबह-सुबह कई पोलिंग बूथ से EVM में गड़बड़ी या नहीं चलने की खबरें मिलीं, लेकिन सुबह 10 बजे तक कहीं से कोई तनाव या उत्पात की खबर नहीं मिली है। सुबह 9 बजे तक जिले मे सबसे कम मतदान प्रतिशत 9.7 प्रतिशत रही है, जबकि आंतरी नगर परिषद में सबसे ज्यादा 24.6 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
वही करीब 8 साल बाद हो रहे नगर निगम खंडवा के चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है। नगर सरकार चुनने सुबह 7 बजे ही मतदान केंद्रों पर लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पुलिस ने मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे को आम लोगों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया है। शहर में 195 मतदान केंद्र बनाए गए है।
बुरहानपुर शहर में भी मतदाताओं खासा उत्साह है, नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। बुरहानपुर नगर पालिका निगम में महापौर और 48 वार्ड पार्षद और शाहपुर नगर परिषद के 15 वार्डों में पार्षद के लिए मतदान होगा।
बुरहानपुर शहर में पुरूषों से अधिक महिला मतदाता हैं, शहर में कुल मतदाताओं की संख्या 1.77 लाख 666 है, इसमें पुरूष 88273 हैं जबकि महिलाएं 89379 है। नगर निगम बुरहानपुर में सुबह 11 बजे तक 27.19 फीसदी लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं।
नगर पालिका निगम सतना समेत जिले के 6 निकायों में प्रतिनिधि चुनने बुधवार की सुबह मतदान शुरू हो गया। नगर निगम के सेक्टर 17 के केंद्र क्रमांक 194 में बीयू, सीयू सहित पूरी यूनिट बदली गई सतना के 6 निकायों में 11 बजे तक औसत 31 .3 फीसदी मतदान रहा।
छिंदवाड़ा जिले में पहले चरण मे संपन्न हो रहे निकाय चुनाव में छिन्दवाड़ा निगम में महापौर के 10 प्रत्याशी मैदान में है। 48 वार्ड में पार्षद के लिए कांग्रेस भाजपा सहित अन्य दल के कुल 185 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहें है। छिंदवाड़ा में निगम में सुबह 9 बजे तक 11.21 प्रतिशत हुआ है। अमरवाड़ा में नगरपालिका में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है।सुबह 9बजे तक 11.81 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
नगरीय निकाय के प्रथम चरण में उज्जैन नगर पालिका निगम और बड़नगर नगर पालिका परिषद के लिए बुधवार को मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग कर नगर सरकार बनाने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे है। उज्जैन के 54 वार्डों में कुल 568 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें से 121 मतदान केन्द्र संवेदनशील मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित किये गये हैं सभी मतदान केन्द्रों को 67 सेक्टर में बांटा गया है। उज्जैन शहर में 4 लाख 61 हजार 103 मतदाता 54 पार्षद एवं एक महापौर के लिए मतदान कर रहे है
सिंगरौली नगर निगम के 45 वार्डों में महापौर और पार्षद चुनने के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कुछ वार्डों में सुबह से वोटरों की कतार लग गई तो कुछ वार्डों में मतदान केंद्र पर सन्नाटा रहा। दोपहर बाद वोटिंग में तेजी आने की संभावना है। महापौर के 12 और पार्षद के 258 उम्मीदवार मैदान में है। इन्हें चुनने वाले मतदाताओं की संख्या 204445 है।
सागर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सागर जिले में पहले चरण का मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। सभी 120 वार्डों में मतदान के लिए 394 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 118 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। साथ ही 276 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी के हैं। सुबह 7 बजे से ईवीएम का मार्कपोल करने बाद मतदान शुरु हुआ। सुबह से ही कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं।
आपको बता दें नगरीय निकायों के चुनावों की मतगणना 17 जुलाई को होगी,

यह भी पढ़ें  एमपी में 122 साल में अप्रैल का पहला सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म, पारा 44 डिग्री पार

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.