Home » Post » आपका अगला हफ्ता कैसा रहने वाला है,

आपका अगला हफ्ता कैसा रहने वाला है,

जानिए न्यूमरोलॉजी के जरिए

by CIN News Network
0 comment 108 views

चंद्र राशि के अनुसार और साथ में टैरो कार्ड्स और न्यूमरोलॉजी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह। साप्ताहिक राशिफल पं. मनीष शर्मा, टैरो कार्ड दिव्या चुघ और न्यूमरोलॉजी डॉ. बबीना बोहरा द्वारा…

आज एवं कल समस्याएं रह सकती हैं। आय की कमी एवं व्यय की अधिकता विचलित कर सकती है। मंगल एवं बुधवार को समय अच्छा हो जाएगा। नए कार्य एवं नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है। योजनाएं सफल रहेंगी। गुरु एवं शुक्रवार को मेहमानों का आगमन होगा। शनिवार को समस्याओं का निदान होगा।
टैरो
शुभ रंग- गहरा पीला
शुभ अंक- 7
टैरो कार्ड- Tower
किसी भी प्रकार के व्यापार व व्यवसायिक मामलों में आपके हुनर को परखा जाएगा। लोन आदि का दबाव मन को व्यथित करेगा। कार्य प्राथमिकताएं तय ना कर पाने की स्थिति में गलत निर्णयों के शिकार होंगे। वैवाहिक रिश्तों में मन-मुटाव बढे़गा। समय आपसे कठिन परिश्रम मांग रहा है। पेट सम्बन्धी समस्या रहेगी।

आरंभ अच्छा रहेगा। सभी से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। मंगल की शाम से गुरुवार की सुबह तक संभलकर रहने का समय है। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। गुरु एवं शुक्रवार का समय पक्ष का रहेगा। कोई नया कार्य आरंभ हो सकता है। शनिवार को सफलता मिलेगी।
टैरो
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
टैरो कार्ड- 4 of wands
प्रियजनों के साथ आनंद उल्लास के मधुर पल बीतेंगे। संबंध सहज और सामंजस्य पूर्ण होंगे। इस हफ्ते आप अपना समय, ऊर्जा और संसाधन दूसरों के साथ साझा करेंगे। सप्ताह का अंत स्वास्थ्य समस्या और अनावश्यक खर्चों से विचलित रहेगा।

आज एवं कल योजनाएं सफल होंगी। आय बेहतर बनी रहेगी एवं भाग्य का साथ मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को पुरानी समस्याओं का अंत होगा। संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को सचेत रहना होगा। अनजान पर भरोसा नहीं करें। शनिवार को समय अनुकूल रहेगा। लाभ की प्राप्ति होगी।
टैरो
शुभ रंग- हल्का हरा
शुभ अंक- 2
टैरो कार्ड- Two of swords
दूसरों का सहयोग न मिलने पर आप चिंतित रहेंगे। धन व व्यापार संबंधी स्वार्थ सिद्ध करने के कारण लोग आपसे नए संबंधों की गुहार करेंगे। सावधान रहें, स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी व हर चलते कार्यों में रुकावटों का सामना भी करेंगे। नए कार्यों की शुरुआत न करें।

नवम चंद्र। रवि एवं सोमवार को धन की अच्छी आवक होगी। संतान से विवाद हो सकता है। सभी साधन उपलब्ध होने पर भी बड़े कार्य करने की हिम्मत नहीं हो पाएगी। काम में मन नहीं लगेगा। मंगल एवं बुधवार को अचानक धन प्राप्ति का योग बन सकता है। शुक्र एवं शनिवार को आय की कमी हो सकती है।
टैरो
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 1
टैरो कार्ड- Ace of pentacles
आप अपनी आय और कार्य क्षमता में वृद्धि के लिए कुछ नए कार्य हाथ में लेंगे। रचनात्मकता सक्रिय रहेगी। छात्रों की दक्षता और बहुमुखी प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रोफेशनल स्तर पर पुराने लंबित कार्य पूरा करने का समय है।

चंद्र अष्टम होने से आज एवं कल परेशानी रह सकती है। परिवार के मसलों से जूझना पड़ सकता है। मंगलवार एवं बुधवार से समय अनुकूल हो जाएगा। कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ेगा एवं साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार को व्यस्तता रहेगी। भागदौड़ बनी रहेगी। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।
टैरो
शुभ रंग- डार्क ग्रे
शुभ अंक- क्रीम
टैरो कार्ड- Five of wands
कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सतर्कता बरतें। वित्तीय साधनों पर खास गौर करें। बॉस, वरिष्ठ अधिकारी, माता-पिता आदि को यथा मान सम्मान दे। नकारात्मक रवैये से बचें वरना आप अपनों के ही कटु शब्दों का शिकार हो सकते हैं। छात्र भावात्मक पहलुओं से बाहर आएं। वाद-विवाद या टीका टिपण्णी से दूसरों के विश्वास में कमी आएगी।

चंद्र की पूर्ण दृष्टि राशि पर है। धन की आवक अच्छी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को तकलीफ बढ़ सकती है, जो गुरुवार की सुबह तक रहेगी। इस दौरान कई तरफ से परेशानियां आ सकती हैं। भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। गुरु एवं शुक्रवार को परिस्थितियों में सुधार आएगा। शनिवार को विवादों का हल होगा।
टैरो
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
टैरो कार्ड- 3 of wands
आपकी किसी इच्छा, आशा और सपने के पूरे होने की संभावना है। संबंधों की मर्यादा का ध्यान रखना उचित होगा। आप भविष्य को लेकर कुछ ज्यादा चिंतित रहेंगे। दूसरों की बातों और बहकावे में ना आए। अपनी सोच, समझ और कार्य प्रणाली पर ज्यादा विश्वास रखेंगे तो मनवांछित फल आपको जरूर प्राप्त होंगे।

आज और कल अज्ञात भय रहेगा। विरोधियों से सामना हो सकता है। स्वयं के प्रयासों से विजय मिलेगी। मंगल एवं बुधवार को भाग्य का साथ मिलेगा एवं आय अच्छी बनी रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को कार्यस्थल पर सामूहिक कामबंदी हो सकती है। व्यय की अधिकता होगी। शनिवार को भाइयों का सहयोग मिलेगा।
टैरो
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2
टैरो कार्ड- High Priestess
आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। कुछ पुराने छूटे कार्यों पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। पारिवारिक मेल-मिलाप के योग बन रहे हैं। तन और मन की थकान एकांत व धार्मिक स्थलों में दूर होगी। कुछ कानूनी मसले निपटेंगे। मित्रता और वैवाहिक मामलों में संबंध सुधार होगा।

रवि एवं सोमवार को संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आय की स्थिति बेहतर होगी। सफलता भी मिलेगी। मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता रहेगी, किंतु स्थिरता नहीं रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को किसी बड़े काम की योजना बनेगी, किंतु मूर्त रूप नहीं ले पाएगी। शनिवार को व्यय की अधिकता हो सकती है।
टैरो
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4
टैरो कार्ड- Four of swords
तनाव मुक्त व आराम करने का समय है। घर से बहार बिताया समय आपको हर्षित रखेगा। सामजिक संबंधों में बढ़ोतरी समय के साथ व्यवसाय उन्नति में सहायक रहेगा। धन के एवज में आप लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। कुछ स्वास्थ्य समस्या खासकर बुजुर्गों की बढे़गी, खास ध्यान रखें।

चतुर्थ चंद्र होने के बाद भी संतुलन बना रहेगा। कार्य स्थल पर सहयोग की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को संतान से सहयोग मिलेगा। कार्य की अधिकता के साथ भाग्य भी साथ देगा। गुरु एवं शुक्रवार को नए कार्य करने का मन होगा। शत्रु प्रबल होंगे। मन उदास रह सकता है। शनिवार को अटकी उधारी वापस प्राप्त होगी।
टैरो
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 6
टैरो कार्ड- Six of swords
स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नए स्थान पर व्यापार वृद्धि या नौकरी संबंधित स्थानांतरण की स्थिति बन सकती है। किसी प्रियजन से वियोग की पीड़ा से मन व्यथित रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में परिवारिक सहयोग कम मिलेगा परंतु व्यापारिक परिवेश में नए आयाम जन्म लेंगे। साथ ही अपनी कार्य प्रणाली से आप दूसरों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

रवि एवं सोमवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं भाग्य भी साथ रहेगा। मंगल एवं बुधवार को अनावश्यक खर्च होंगे। घर में मरम्मत कार्य हो सकता है। विवादों से दूर रहें एवं उलझनों से बचने का प्रयास करें। गुरु एवं शुक्रवार से समय पक्ष का हो जाएगा। शनिवार को पुन: उदासी का भाव रह सकता है।
टैरो
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 4
टैरो कार्ड- Emperor
आदर्शवादिता आप पर हावी रहेगी। अपने प्रयासों के प्रति गंभीर रहें। भावुक मन को लगाम दे। आप कुछ अधूरे पड़े कार्य, अनसुलझे मुद्दों पर हल ढूंढने के कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सतत प्रयास व सहयोगी प्रवृत्ति इस माह आपको शुभ फल देंगे।

चंद्र द्वितीय रहेगा। मुश्किलों का अंत होगा एवं कार्य में मामूली तेजी आने की संभावना है। परिवार से भी सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को स्वयं के कार्य से सफलता की प्राप्ति होगी एवं आय उत्तम बनी रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को कार्य के प्रति उदासीन भाव आ सकता है। शनिवार को लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी।
टैरो
शुभ रंग- हल्का पीला
शुभ अंक- 1
टैरो कार्ड- Ten of swords
यात्रा प्रचार, व्यापार व नौकरी संबंधित कार्य सीमा रेखा का तनाव शारीरिक तनाव लाएगा। समझदारी से संबंधों में बढ़ोतरी होगी। इस माह नई साझेदारी के कार्यो की शुरुआत ना करें। प्रेम संबंध साधारण रहेंगे। स्त्रियां पारिवारिक परिवेश में व्यस्त रहेंगी।

चंद्र का गोचर राशि में है। सोमवार तक का समय अच्छा रहेगा। मंगल एवं बुधवार को तनाव हो सकता है। कार्य में देरी हो सकती है एवं धन भी अटक सकता है। समस्याओं के निदान के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। गुरु एवं शुक्रवार से समय पक्ष का हो जाएगा। शनिवार का दिन तनाव भरा हो सकता है।
टैरो
शुभ रंग- हल्का नारंगी
शुभ अंक- 1
टैरो कार्ड- SUN
काम के सिलसिले में मिली नई चुनौतियां उत्साह से भरी होंगी। आपकी प्रतिभा निखर के सामने आएगी। कुछ नए काम मिलने के योग भी बन रहे हैं। स्त्रियां अपने नकारात्मक दृष्टिकोण से बाहर आएंगी, साथ ही कार्य क्षेत्र में पदोन्नति भी पाएंगी।

यह भी पढ़ें  आज मनाई जा रही है गुरु पूर्णिमा

डॉ. बबीना बोहरा से न्यूमरोलॉजी के जरिए जानिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा…

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.