Home » Post » दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने खुद किया यमुना के पानी से स्नान

दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने खुद किया यमुना के पानी से स्नान

by CIN News Network
0 comment 124 views

बीजेपी सांसद परवेश वर्मा की चुनौती के बाद दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) संजय शर्मा ने रविवार को यमुना के पानी से स्नान किया. इतना ही नहीं, उन्होंने जिस पानी से स्नान किया उसमें रसायन मिला हुआ था. इसके बाद DJB के डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि यमुना का पानी स्वच्छ है, ज़हरीला नहीं है.दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा को फटकार लगाते हुए यमुना के पानी में नहाने की चुनौती दी थी. इसके साथ ही बीजेपी की ओर से लगातार आरोप लगाया जा रहा था कि यमुना के पानी में से झाग को हटाने के लिए ज़हरीले रसायन का छिड़काव किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें  जबलपुर जा रहे SpiceJet के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पटना के बाद दिन की दूसरी घटना

दरअसल दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा को BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना के पानी में नहाने कि चुनौती दी थी। दरअसल उनका कहना था कि, यमुना में मिलाया जा रहा केमिकल खतरनाक है कि नहीं इसकी खुद जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा इसकी जरुरी पुष्टि करें।इसके जवाब में आज संजय शर्मा ने कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर स्नान किया। बात दें कि BJPलगातार आरोप लगा रही थी कि यमुना में टॉक्सिक फॉर्म को हटाने के लिए किया जा रहा है यानी किज़हरीले रासायन का छिड़काव हो रहा है। NGT के आदेश को देखते हुए कालिंदी कुंज घाट पर छठ पूजा आयोजन पर रोक है।आज यमुना नदी में नहा कर निकले संजय शर्मा ने कहा कि, पानी का BOD लेवल 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0।1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7।0 से ज़्यादा है।गंगा नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें  भारत में तस्करी कर रहे म्यांमार से आए शरणार्थी

उन्होंने कहा कि, “आज मैं खुद यानुना नदी में नहाया हूं। मैं एकदम ठीक हूं मेरी स्क्रीन पर भी कोई प्रॉब्लम नहीं है। यह किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है। ये फ़ूड ग्रेड है। ये पॉली ऑक्सी प्रोपिलीन ग्रुप का साइको हेगज़ेन कैमिकल है। ये बिल्कुल भी ज़हरीला नहीं है। ये कॉस्मेटिक और फ़ूड प्रोसेसिंग में भी इस्तेमाल होता है। यमुना स्वच्छ है। यमुना की जय बोलिये, जय छठी मैया। 4-5 दिन से ये केमिकल डाल रहे हैं। भ्रांतियां फैलाई जा रही थी इसलिये मैं आज आकर यहां खुद नहाया हूं।”

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.