Home » Post » UP के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 24 घंटे से CCU में एडमिट हैं

UP के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 24 घंटे से CCU में एडमिट हैं

by CIN News Network
0 comment 115 views
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने सोमवार (3 अक्टूबर, 2022) को मेडिकल मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जिसके मुताबिक मुलायम सिंह यादव को क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया है। उनका इलाज विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है। बता दें, मुलायम सिंह यादव की रविवार (2 अक्टूबर, 2022) को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनको उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने सोमवार (3 अक्टूबर, 2022) को मेडिकल मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जिसके मुताबिक मुलायम सिंह यादव को क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया है। उनका इलाज विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है। बता दें, मुलायम सिंह यादव की रविवार (2 अक्टूबर, 2022) को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनको उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था,स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही है,उनकी बीमारी, ब्लड प्रेशर या ऑक्सीजन लेवल से जुड़ी हुई कोई जानकारी नहीं दी गई है। मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने मेदांता आए कार्यकर्ताओं से धर्मेंद्र यादव मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, दुआओं की जरूरत है।रविवार शाम को मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सीसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव के अलावा परिवार के सभी लोग मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की। सोमवार को भी शिवपाल यादव अस्पताल पहुंचे।आपको बता दें कुछ समय पहले भी मुलायम सिंह यादव को रुटीन चेकअप के बाद यूरिन इंफेक्शन के चलते उन्हें गुरुग्राम को मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता में ही चलता है, जिसकी वजह से उनका रुटीन चेकअप भी यहीं होता है। जुलाई, 2021 में भी उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। जून, 2019 में भी मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीएम योगी ने मुलायम सिंह के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

यह भी पढ़ें  UP में महिलाओं की नाइट शिफ्ट खत्म, सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों पर लागू होगा नियम

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.