रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर की जोड़ी बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर के अलावा फिल्म का पहला गाना ‘केसरिया’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। इस गाने को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला। इस गाने के अलावा अब हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना ‘देवा-देवा’ रिलीज किया गया। इस गाने में रणबीर कपूर का पहले कभी न देखा गया अवतार नजर आ रहा है। इस गाने में ये दिखाया गया है कि रणबीर कपूर को अपनी अग्नि शक्तियों का एहसास होता है,रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का दूसरा सॉन्ग देवा देवा रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह गाया है और प्रीतम ने कंपोज किया है। फिल्म के गाने को 48 मिनट में 3 लाख 78 हजार लोगों ने देखा है। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।