Home » Post » HBD पीसी,बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा का जलवा

HBD पीसी,बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा का जलवा

by CIN News Network
0 comment 125 views
HBD पीसी,बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा का जलवा

आज देसी गर्ल प्रियंका अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 40 साल की हो चुकी प्रियंका ने अपनी लाइफ में खुद के दम पर काफी कुछ हासिल किया है। वो दुनिया की 100 सबसे पॉवरफुल वुमन्स में से एक हैं। उन्होंने तमिल फिल्म थमिजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म “द हीरो- लव स्टोरी ऑफ द स्पाई” रिलीज हुई।
प्रियंका अब बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का भी जाना माना नाम हैं। प्रियंका 20 सालों के एक्टिंग करियर में लगभग 67 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अब वो एक बेहतरीन एक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और बिजनेसवुमन के तौर पर खुद को प्रूफ कर चुकी हैं। आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। उनके माता-पिता आर्मी में डॉक्टर थे। ऐसे में उनके पैरेंट्स के प्रोफेशन के चलते उनका पूरा बचपन अलग-अलग शहरों में बीता। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि उनकी फैमिली ज्यादातर बंकरों में ही रहती थी, लेकिन प्रियंका पर इसका कभी बुरा असर नहीं पड़ा,उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा इस एक्सपीरियंस को इंजॉय किया है। इससे उन्हें लोगों को समझने का ज्यादा मौका मिला,प्रियंका जब 13 साल की हुईं तो उनके पैरेंट्स ने पढ़ाई के लिए उन्हें यूएस भेज दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी चाची के घर रहकर अपनी स्कूली पढ़ाई की। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने ये खुलासा किया था कि जब वो यूएस में थीं तब उन्हें पढ़ाई के दौरान नस्लीय भेदभाव का भी सामना करना पड़ा था। प्रियंका ने अपनी किताब अनफिनिश्ड में खुलासा किया था कि प्रियंका का स्किन टोन डार्क होने की वजह से उन्हें इस भेदभाव का सामना करना पड़ता था, जिसकी वजह से उनका कॉन्फिडेंस काफी कम हो गया था3 साल बाद भारत लौटने के बाद प्रियंका ने आर्मी स्कूल बरेली में एडमिशन लिया और अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इस दौरान पीसी थिएटर में भी काफी एक्टिव हो गईं और उन्होंने एक्टिंग करना शुरू कर दिया,प्रियंका ने स्कूलिंग के दौरान ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले एक लोकल ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता, जिससे उनमें कॉन्फिडेंस आ गया, इसके बाद मां के कहने पर प्रियंका ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया में पार्टिसिपेट कियाऔर इस कॉन्टेस्ट में प्रियंका सेकंड रनरअप रहीं। इसके बाद उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम किया। इसी साल प्रियंका ने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, हालांकि इस कॉम्पिटिशन में जीतना इतना भी आसान नहीं था। प्रियंका के सामने 92 देशों की ब्यूटी क्वीन्स थीं, लेकिन अपने कॉन्फिडेंस और हाजिर जवाबी से प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का क्राउन अपने नाम कर लिया। वो 5वीं इंडियन थीं, जिसे मिस वर्ल्ड का क्राउन मिला था,पीसी को मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों के ऑफर आने लगे। उन्हें 2002 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म हमराज में लीड रोल भी ऑफर किया गया था, लेकिन इससे पहले ही प्रियंका फिल्म थमिजन साइन कर चुकी थीं। इसी वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाईं और ये फिल्म अमीषा पटेल को मिल गई। उन्होंने 2002 में रिलीज हुई फिल्म थमिजन से अपना स्क्रिन डेब्यू किया। इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इस फिल्म के बाद वो 2003 में आई फिल्म “हीरो- द स्टोरी ऑफ स्पाई” में नजर आईं। हालांकि इस फिल्म में प्रियंका का रोल ज्यादा बड़ा नहीं था। इस फिल्म में लीड रोल में सनी देओल और प्रीति जिंटा थे। ये फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
प्रियंका को 2003 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज में पहली बार लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया। इस फिल्म में उनके अलावा लारा दत्ता भी फीमेल लीड थीं और अक्षय कुमार उनके अपोजिट नजर आए थे। इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। यहीं से शुरू हुआ उनका एक्टिंग का सफर जो आज भी जारी है। उन्होंने अपने करियर में द स्कॉय इज पिंक, फैशन, बाजीराव मस्तानी, मैरी कॉम, डॉन, अग्निपथ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें  'बिग बॉस-14' फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली हुई कोरोना पॉज़िटिव

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.