Home » Post » भोपाल ADRM पर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

भोपाल ADRM पर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

by admin
0 comment 147 views

पश्चिम मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के एडीआरएम (अतिरिक्त मंडल प्रबंधक) गौरव सिंह के खिलाफ नर्मदापुरम में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एडीआरएम की हरकतों से परेशान होकर महिला शुक्रवार को पिपरिया पहुंची थी, जहां उसने अपने हाथ की नस काट ली। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। फिर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा। पुलिस ने बयान लिए तो दुष्कर्म की कहानी सामने आई। महिला ने ADRM पर नौकरी दिलाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला रेलवे में नौकरी करती है। आरोप है कि नौकरी मिलने के पहले से ADRM उसका शोषण कर रहे हैं।बयानों के आधार पर पुलिस ने ADRM के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रेलवे में पदस्थ महिला सहकर्मी ने ADRM के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। आरोप है कि उन्होंने महिला सहकर्मी को अनुकंपा नौकरी दिलाने के दौरान उसका शोषण किया। मार्च 2021 से ADRM पीड़िता के साथ शोषण कर रहे है। दो माह पहले ही पीड़िता की हरदा में शादी हुई। शादी के बाद भी उसे परेशान करते रहे। दो दिन पहले गुरुवार रात को पीड़िता ने नर्मदापुरम के पिपरिया पहुंचकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़कर बचाया। शुक्रवार को उसे वन स्टॉप सेंटर लाया गया। देर रात महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने वन स्टॉप सेंटर जाकर उसके बयान दर्ज कराए और इसी के आधार पर गौरव सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें  बैंक खुलने का बदला समय, अब 9 बजे सुबह खुलेंगे

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.