Home » Post » जानिए आपका साप्ताहिक राशिफल

जानिए आपका साप्ताहिक राशिफल

by CIN News Network
0 comment 105 views
आपका साप्ताहिक राशिफल

आइये जानते है चंद्र राशि के अनुसार और साथ में टैरो कार्ड् स एवं न्यूमरोलॉजी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका  यह सप्ताह

वृषभ राशि -सप्ताह का हर दिन आय प्रदान करने वाला बना हुआ है तथा उसमें वृद्धि करेगा। भाग्य भी अनुकूल बना रहेगा। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। सप्ताहांत में चंद्र के राशि में आ जाने से चंद्र मिलकर प्रबल लाभ देने वाला योग बनाएगा। सरकारी कार्यों में आ रहीं बाधाएं समाप्त होंगी। कोई नया कार्य करने को मिलेगा।कुछ नकारात्मक परिस्थितियां निर्मित होंगी फलतः मन अशांत अस्थिर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के बहस आदि से नुकसान संभव है। आपके काम की प्रखरता सप्ताह अंत सामने आएगी। कला, संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों को प्रतिभाएं सामने लेने के अवसर आएंगे। छात्रों, युवाओं का मन अतिरिक्त गतिविधियों में लगेगा।

टैरो

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

टैरो कार्ड- 5 of wands

कर्क राशि -आत्मविश्वास के साथ बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होगी। कार्य में मन लगेगा। भाग्य साथ देगा एवं यात्राएं सुखद होंगी। मंगलवार को कार्य में अचानक वृद्धि हो सकती है। बुधवार का दिन धार्मिक कार्य में व्यतीत होगा। गुरुवार भी व्यस्तता भरा दिन रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को धन की आवक में तेजी आएगी,जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने उलझे कानूनी मामलात सकारात्मक हल लिए सामने आएंगे। छात्रों के अध्यन और यूनिवर्सिटीज संबंधित कार्य शीघ्रता से पूरे होंगे। कोई नई बिजनेस डील या साझेदारी करना भविष्य में लाभ देगा। नकारात्मक सोच और परिस्थितियों से आप दूर रहें।

टैरो

शुभ रंग- बादामी

शुभ अंक- 6

टैरो कार्ड- Lovers

मेष राशि -सप्ताहारंभ चंद्र के द्वादश होने से कुछ कठिनाई हो सकती है। आय कम होगी एवं परेशानियां ज्यादा रहेंगी। कार्य में अनावश्यक विलंब होंगे। मंगलवार से सब कुछ ठीक होने लगेगा। चिंताएं समाप्त होंगी। गुरुवार के दिन अतिआत्मविश्वास में हो सकते हैं, संभलकर रहें। शनिवार को बहुप्रतीक्षित कार्य सफल हो सकता है,कुछ लोग आपके कार्यों में रुकावटें डालने का प्रयत्न करेंगे। मीटिंग्स, प्रेजेंटेशन का दौर रहेगा जो भविष्य में लाभकारी होगा। कुछ नया सीखने-सीखाने के मौके मिलेंगे। आँख बंद करके लोगों पर भरोसा ना करें। छात्रों को कठिन परिश्रम करना होगा। कुछ पारिवारिक और आर्थिक जिम्मेदारियां मन पर हावी रहेंगीं। यात्रा स्थगित करें।

यह भी पढ़ें  सपने में साप दिखाई देना आपको देता है कई सन्देश

टैरो

शुभ रंग- गहरा नीला

शुभ अंक- 8

टैरो कार्ड- Strength

 

मिथुन राशि-आरंभ में कार्य की अधिकता होगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी शांत रहेंगे। कार्यस्थल पर बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। मंगलवार एवं बुधवार को चंद्र के अनुकूल होने से धन की कमी नहीं होगी एवं कार्य पूर्व की गति से चलता रहेंगे। शुक्रवार की सुबह से प्रतिकूलता प्राप्त होगी,स्वास्थ्य समस्याएं दैनिक गतिविधियों में रुकावट बनेगी। आर्थिक स्थितियां मजबूत होंगी परंतु किसी तरह का भय मन को विचलित करेगा। धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कुछ कानूनी मामले सुलझेंगे। नए ऑफिस, घर या फार्म हाउस आदि का उद्घाटन शुभ होगा।

टैरो

शुभ रंग- हल्का स्लेटी

शुभ अंक- 4

टैरो कार्ड- 4 of swords

कन्या राशि-चंद्र की पूर्ण दृष्टि से शक्तिशाली बनेंगे एवं आर्थिक आधार भी मजबूत होगा। तुरंत किसी चल-अचल संपत्ति के रूप में लाभ प्राप्त करने की स्थिति बन रही है। आय बेहतर रहेगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। मंगलवार दोपहर के पश्चात वाणी से नियंत्रण हट सकता है। शुक्रवार दोपहर से समय पुन: पक्ष का हो जाएगा,अनेको गतिविधियों की जिम्मेदारी आपको सौंपी जाएंगी। व्यवहार कुशलता से आपको नये कार्यों में सफलता मिलेगी। उद्दोगपति अपने लक्ष्यों को पूर्णता पर ला पाएंगे। हर्ष का वातावरण रहेगा। पुरानी परियोजनाएं सुव्यवस्थित चलेंगी। सप्ताह अंत में उच्च अधिकारियों द्वारा कुछ दबाव महसूस करेंगे।

टैरो

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

टैरो कार्ड- 6 of wands

तुला राशि– सप्ताह के आरंभ में आवश्यक वस्तुओं एवं धन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी। मन खिन्न रहेगा। मंगलवार की दोपहर से आराम प्राप्त होगा। कार्य में तेजी रहेगी एवं धन की प्राप्ति भी होगी। शुक्रवार से स्थिति पुन: अस्थिर हो जाएगी। कार्यों में गति नहीं आएगी। अनावश्यक खर्चे होंगे, तनाव भी बना रहेगा,समारोह आदि में खास आतिथ्य मान सम्मान संभावित है। किसी बुज़ुर्ग द्वारा उचित सलाह या सहायता प्राप्त होगी। करीबी व्यक्तियों के आप विश्वासपात्र बनेंगे। पति पत्नी के बीच कुछ तनाव की परिस्थितियां बनेगी। पुरानी प्रॉपर्टी की खरीदी बिक्री के योग अचानक बनेंगे। किसी भी व्यसनों के सेवन और स्वार्थी संगतों इस हफ्ते खास दूर रहें।

टैरो

शुभ रंग- हल्का पीला

शुभ अंक- 5

यह भी पढ़ें  कोलकाता में अमृत महोत्सव की थीम पर बना दुर्गा पंडाल

टैरो कार्ड- King of cups

वृश्चिक राशि-सामान्य से बेहतर स्थिति है। मंगलवार तक किसी बड़े कार्य के बनने के आसार हैं। धन की आवक मजबूत रहेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं न्यायालयीन कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को बाधाएं आ सकती हैं। शुक्रवार को विवाद हो सकता है। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा,नौकरी छोड़कर इच्छित कार्य करने की लालसा बढेगी। आपके सामने आये नये सुअवसरों को समझने और पाने का उपयुक्त समय है। कुछ व्यक्तिगत ज़िन्दगी के तनाव कम होंगे. छात्रों की पढाई में रूचि बढेगी। बिगड़े प्रेम संबंधों में प्यार पनपेगा। व्यापार में जुड़े नये प्रबंधों को मार्गदर्शन देने का कार्य बढ़ेगा। बदलाव इस हफ्ते बेहतर रहेगा।

टैरो

शुभ रंग- हल्का बैंगनी

शुभ अंक- 3

टैरो कार्ड- Empress

सिंह राशि -अष्टम चंद्र सप्ताह के आरंभ में निश्चित प्राप्त होने वाली आय को भी बाधित कर सकता है। मंगल की दोपहर से सुधार होगा। बुधवार से स्थिति पुन: पक्ष में हो जाएगी। आय में वृद्धि होगी। शुक्रवार को भाग्य का साथ मिलेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं आय में भी सुधार होगा। शनिवार को परिवार का साथ मिलेगा,बहुत व्यस्तता भरा मिश्रित सप्ताह बीतेगा। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खबर मिल सकती है। व्यापारियों को नए लोगों के साथ जुड़कर कार्य विस्तार के मौके मिलेंगे। कार्य प्रणाली में नवीनीकरण और काबिल कर्मचारियों का चयन होगा। सेहत के प्रति लापरवाही से कुछ स्वास्थय समस्याएं आएंगी।

टैरो

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

टैरो कार्ड- 2 of wands

धनु राशि-सप्ताहारंभ में चतुर्थ चंद्र होने से आर्थिक मंदी रह सकती है। कार्य में मन नहीं लगेगा। मंगल से स्थिति पुन: अनुकूल हो जाएगी। यह समय सफलताएं बढ़ाने वाला होगा। आय में वृद्धि होगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को किसी विशेष लाभ के होने के आसार हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे,इस हफ्ते दिल और दिमाग आपको उलझाएंगे। आपको व्यवसायिक गतिविधियों को भूलकर व्यक्तिगत कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। आपकी प्रतिभाये उच्च अधिकारीयों के सामने जरूर आएंगी। कुछ लोग आपको गुमराह करने का प्रयत्न करेंगे. सावधान रहें। सुनियोजित प्रयत्नों से अपने सभी कार्यों को पूर्ण करें।

टैरो

शुभ रंग- हल्का गुलाबी

शुभ अंक- 2

यह भी पढ़ें  मुस्लिम जोड़े ने तिरुपति में दान दिए 1.02 करोड़ रुपए

टैरो कार्ड- 2 of swords

कुम्भ राशि-विपक्षियों द्वारा लक्ष्य से ध्यान भंग करने का प्रयास किया जा सकता है। संभलकर रहें एवं दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ें, कोई बाधा नहीं आएगी। परिवार का साथ भी प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को सबसे महत्वपूर्ण कार्यों की सफलता के दिन होंगे। शुक्र एवं शनिवार को मामूली दिक्कतें आ सकती हैं।इस हफ्ते आपका मनोबल मज़बूत रहेगा। अपनी योग्यता को साबित करने के लिए संघर्षरत रहेंगे। अहम् इर्ष्या से आपको बचना होगा। आशानुरूप कार्य नहीं हो पाएंगे परन्तु जल्द परेशानियों के हल मिल जाएंगे। महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा। जीवन साथी को खुश रखने का प्रयत्न रखें।

टैरो

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 4

टैरो कार्ड- Queen of wands

मकर राशि-यह समय कोई बड़ी उपलब्धि पाने का होगा। साथियों से सम्मान मिलेगा एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उपलब्धि खुशी प्रदान करेगी। बुधवार एवं गुरुवार को कार्य की गति कम होगी, पर नुकसान की आशंका नहीं है। योजनाएं सफल होंगी। शुक्र एवं शनिवार भी अच्छे दिन रहेंगे,एक साथ कई कामों का दबाव आप पर आएगा। सभी कार्य बारीकी और समझदारी से करने होंगे। प्रेम सम्बन्ध आपके ऊपर हावी रहेगा। किसी गलत निर्णय का शिकार हो सकते हैं। बचत करने में रुकावटें आएंगी। आर्थिक निवेश व निर्णय पूर्ण सोच विचार और सलाह मशवरा से लेना उचित होगा। प्राथमिकताओं के चयन में दुविधा रहेगी।

टैरो

शुभ रंग- खाकी

शुभ अंक- 7

टैरो कार्ड- 7 of swords

मीन राशि-चंद्र के गोचर से धन आने के योग बने हुए हैं। यह समय सभी प्रकार से अनुकूल रहने वाला हैै। हर ओर से सहयोग मिलेगा तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मंगलवार की दोपहर से शुक्रवार की सुबह तक परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। शनिवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी,पति पत्नि के रिश्तों में प्रगाड़ता बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों का उन्नति का समय है। नया जॉब, प्रमोशन, कार्य सराहना मिलेगी। किसी पारिवारिक व्यक्ति के सहयोग से आपका रुका काम चल पड़ेगा। दस्तावेज से सम्बंधित कार्यों में समय बीतेगा। पुराना दिया ऋण प्राप्त होगा। आर्थिक संकट दूर होंगे।

टैरो

शुभ रंग- गाजरी

शुभ अंक- 3

टैरो कार्ड- World

Leave a Comment

About Us

Cinnewsnetwork.com founded in November 2020 is India’s Emerging Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significant worldwide who are eager to stay in touch with Indian news and stories. varied topics and regions, the website aims at reaching wide consumer base with an eye pleasing and easy to read design format

@2022 -CIN News Network Private Limited. All Rights Reserved.