अप्रैल का महीना कई ज्योतिषीय घटनाओं से भरा रहने वाला माह है। अप्रैल महीने के शुरुआत में ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2079 आरंभ हो चुका है। साथ ही माह के आखिरी दिन यानी 30 अप्रैल को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस साल कुल मिलाकर 2 सूर्य ग्रहण लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण अक्तूबर के महीने में होगा। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से ग्रहों का राशि परिवर्तन और ग्रहण बेहद ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी जातकों पर पड़ता है।
30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में लेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। जिसकी शुरूआत भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से होगी और समापन 01 मई की सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण के चलते भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का यह पहला ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्ककिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।